एक ऑटो में 40 बच्चे! जैतपुर का खौफनाक वीडियो वायरल, स्कूल प्रबंधन पर सवाल

एक ऑटो में 40 बच्चे! जैतपुर का खौफनाक वीडियो वायरल, स्कूल प्रबंधन पर सवाल

शहडोल-जैतपुर क्षेत्र से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ऑटो में स्कूली बच्चों को ठूंस-ठूंसकर भरा हुआ साफ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि ये सभी बच्चे जैतपुर के एक निजी स्कूल के हैं और साखी गांव व आसपास के क्षेत्रों के रहने वाले हैं।

राहगीर ने ऑटो को रुकवाकर बच्चों की गिनती की तो 40 से 42 बच्चे एक ही ऑटो में बैठे पाए गए। वीडियो सामने आते ही लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। इस तरह बच्चों की जान जोखिम में डालकर परिवहन करना न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि गंभीर लापरवाही भी है।

घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर–साखी रोड की बताई जा रही है। वायरल वीडियो ने ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था और पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्रशासन और पुलिस से अभिभावक अब सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


 

Archit Kumar

📺 Your go-to for the latest news & entertainment 🌍 Bringing you global stories, updates, and trends 🎥 Tune in for fresh content every day! 🔔 Stay informed with TV 21 Network!