औरैया में नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर — डॉ. जवाहर लाल रोहतगी आई हॉस्पिटल कानपुर एवं नयन ज्योति आई हॉस्पिटल औरैया की सराहनीय पहल
औरैया: समाज में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से डॉ. जवाहर लाल रोहतगी आई हॉस्पिटल, कानपुर एवं नयन ज्योति आई हॉस्पिटल, औरैया द्वारा एक भव्य नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया है। इस सेवा शिविर का मुख्य उद्देश्य उन मरीजों तक राहत पहुंचाना है जो आर्थिक स्थिति के कारण नेत्र ऑपरेशन नहीं करवा पाते।


